इंटरनेट का use तो आप ज़रूर करते होंगे। देखा जाए तो आज, अभी, इस वक़्त भी आप इंटरनेट का use करके ही यह वीडियो देख रहे हैं। मोबाइल पर? हाँ, शायद अपने मोबाइल पर ही। यह इंटरनेट और मोबाइल की दुनिया कितनी रोमांचक है, नहीं? ...
यह डिजिटल सुरक्षा टूलकिट आपके और मेरे लिए बनाई गई है। इस टूलकिट को बनाने का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों के लिए डिजिटल दुनिया तक सुरक्षित पहुंच पर जोर देना है। यह टूलकिट उपयोगकर्ता को ऑनलाइन उपस्थिति का निर्णय लेने और उनके द्वारा साझा की जाने वाली और प्राप्त की जाने वाली जानकारी पर नियंत्रण रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह टूलकिट उन सभी लोगों के लिए है जो पसंद आधारित नज़रिए से , डिजिटल सुरक्षा के बारे में सीखना चाहते हैं ।